फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो लाख से ज्यादा नकदी और लाखों के गहनों पर हाथ साफ

Wed, 12 Mar 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण के शाननी और शारणी गांव दो घरों में घुसा शातिर, सीसीटीवी से पहचान
विज्ञापन

दिनदहाड़े की चोरी, पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुरू की मामले की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की पार्वती घाटी के दो गांवों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। शातिर ने दोनाें जगह दो लाख रुपये से अधिक नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है।
सीसीटीवी खंगालने पर आरोपी की पहचान हो गई है। दोनों जगह चोरी की वारदात में एक ही शातिर के शामिल होने की बात सामने आई है। उधर, शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 11 मार्च को मणिकर्ण थाना के तहत शाननी गांव में दिनदहाड़े शातिर मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया। शिकायतकर्ता महेश कुमार ने कहा कि वह शाट फागली में गए थे। उनकी पत्नी खेत में काम करने गई थीं। शाम को वह घर गए तो देखा मकान की पिछली खिड़की का शीशा टूटा था। अब अंदर गए तो अलमारी में रखे पौने दो लाख रुपये, सोने की बालियां, एक जोड़ा चांदी की चेन और एक जोड़ी ईयर रिंग गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी में देखा तो पाया कि करीब 3:00 बजे एक व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया। इसकी पहचान मेहर चंद निवासी दलाशनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला मणिकर्ण थाना के शारणी गांव में सामने आया। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि सभी लोग शाट फागली में गए थे। 11 मार्च शाम को जब वह घर पहुंचे तो घर में दरवाजे का ताला टूटा था। घर के अंदर सामान चेक किया तो अलमारी में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की नथ, दो झुमके, दो अंगूठी, एक वुमनी सहित कई आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने चोरी की इस वारदात में भी मेहर चंद निवासी दलाशनी के शामिल होने की बात कही है। जिले में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से लोग सहम गए हैं। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें