फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अखाड़ा बाजार में 20 से अधिक अवैध कब्जों की हुई निशानदेही

Mon, 25 Nov 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित विभिन्न विभागों की कमेटी का कुल्लू शहर में अवैध कब्जाें के खिलाफ अभियान जारी है। कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार में तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने 20 से अधिक अवैध कब्जों की निशानदेही की।
विज्ञापन

इस दौरान 12 से अधिक दुकानें ऐसी पाई गईं, जो लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हैं। इसके साथ ही 7 ऐसी दुकानें हैं, जिनके छज्जे सड़क तक हैं। छह अन्य दुकानों की भी निशानदेही की गई। निशानदेही और कब्जा हटाने के लिए अखाड़ा बाजार पहुंची टीम के आने के बाद हड़कंप मच गया। नगर परिषद के कुल्लू कार्यालय के समीप एक दुुकान के आगे निशानदेही को लेकर एक कब्जाधारक ने आपत्ति भी जताई, लेकिन उन्हें तहसीलदार कुल्लू की ओर से कानूनी रूप से जवाब दिया गया। गौर रहे कि पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद कुल्लू, राजस्व विभाग, वन विभाग आदि की गठित कमेटी में तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशासन का कुल्लू शहर में अवैध हटाने के लिए चलाया गया अभियान चर्चा का विषय बना हुआ है।
लगातार प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले ढालपुर, लोअर ढालपुर और सरवरी में इस तरह का अभियान चलाया गया था। कुल्लू शहर में ही ब्यासा मोड़ से लेकर अखाड़ा बाजार होते हुए रामशिला तक यह मुहिम शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




दिसंबर के अंत तक बदाह से लेकर गेमुन पुल तक सभी अवैध कब्जों को चिह्नित कर दिया जाएगा। अभियान की शुरुआत ढालपुर से की गई थी। ब्यासा मोड़ से रामशिला की तरफ अवैध कब्जों की निशानदेही की जा रही है। 15 से 20 दुकान ऐसे पाए गए हैं, जिन्हाेंने अपनी दुकानें बढ़ाकर सड़क तक कब्जा किया था। इन्हें सात दिन का नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

- हरि सिंह यादव, तहसीलदार कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें