फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फुटबाल में खिताब के लिए भिड़ेंगे मौहल और ढालपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर में अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता में पसीना बहा रहे खिलाड़ी
विज्ञापन

बास्केटबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में रायसन ने हिड़ब को दी मात

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर में अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स करवाई जा रही हैं। दूसरे दिन वीरवार को 30 विद्यालयों के 350 खिलाड़ियों ने मैदान में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में बास्केटबाल, हैंडबाल, फुटबाल और वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए। फाइनल में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों ने तपती दोपहरी में मैदान पर खूब पसीना बहाया।
छात्र वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के पांच मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ढालपुर और गोशाल के बीच हुआ। इसमें ढालपुर ने गोशाल को मात दी। इसके अलावा दूसरा मुकाबला कटराईं और मनाली के बीच हुआ। इसमें कटराईं ने मनाली को हराया। तीसरा मुकाबले में रायसन ने भुट्ठी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मुकाबला हिड़ब और बंजार के बीच खेला गया। इसमें हिड़ब ने बंजार को मात दी। बास्केटबाल का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हिड़ब और रायसन के बीच खेला गया। यह पूरा मुकाबला एकतरफा रहा। रायसन ने पिछले साल के बास्केटबाल विजेता हिड़ब को मात दी। छात्र वर्ग की फुटबाल स्पर्धा के फाइनल में ट्रॉफी के लिए मौहल और ढालपुर के मध्य टक्कर होगी। छात्रा वर्ग का बास्केटबाल फाइनल जिभी और हिड़ब के बीच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें