फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Thu, 17 Apr 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत शिल्ही के परवाड़ी गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन बुधवार को गरुली गांव में स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया।
विज्ञापन

यह सड़क परवाड़ी गांव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से आरंभ की गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
पिछले वर्ष ही शिल्ही से गरुली गांव तक मुख्य सड़क का निर्माण किया है और यह निर्माण विधायक प्राथमिकता के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति उप योजना के तहत किया है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग रही है और अब इसके निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा। पूर्व में जयराम सरकार के कार्यकाल में उन्होंने रोपी जाहरा-गरुली सड़क को अनुसूचित जाति उप योजना में शामिल किया था और गत वर्ष ही वन अनापत्ति के बाद निर्माण कार्य किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोपी से परवाड़ी तक बस योग्य सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत आगामी वित्त वर्ष में सड़क को स्तरोन्नत करने के लिए कार्य करेंगे। नए वित्त वर्ष में इस सड़क के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत अनुसूचित जाति उप योजना में रोपी खड्ड पर पुल निर्माण को बजट में शामिल क्या गया है। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, क्षेत्रीय जनता एवं साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें