फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: घर से चार किमी दूर मिला लापता व्यक्ति

Sat, 03 May 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मलाणा नदी में लापता युवक की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम।-संवाद
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल्-स्पीति)। पुलिस चौकी कोकसर के तहत लापता व्यक्ति को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि रमेश निवासी जागला डाकघर गोंधला, जिला लाहौल-स्पीति 2 मई को सुबह घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह से 4 टीमें लापता की तलाश में जुटी रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस थाना केलांग और क्यूआरटी की दो अतिरिक्त टीमों ने भी लापता की तलाश शुरू की। 24 घंटे के भीतर रमेश को उनके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ढूंढ लिया गया। डीएसपी केलांग राज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से लापता को ढूंढ निकाला है। उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें