फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल में शातिरों ने 15 लाख रुपये के गहने और कीमती सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन घूमने गया था पीड़ित परिवार, घर आकर देखा तो हो गई थी चोरी, 8000 नकदी भी ले उड़े
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन, खंगाली जा रहीं सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर थाना के मौहल में एक घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार वृंदावन घूमने गया था। इसका फायदा उठाकर शातिरों ने घर से 15 लाख के गहनों और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार 7 जून को थाना भुंतर में गुलशन चावला (54) निवासी गांव एवं डाकघर मौहल, तहसील भुंतर जिला कुल्लू ने शिकायत दर्ज करवाई कि 26 मई को वह अपने परिवार के साथ सुबह 7:00 बजे दिल्ली और वृंदावन घूमने के लिए निकले। घर पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था। पत्नी के गहने अलमारी के लॉकर में रखे थे। जब वे 31 मई की रात को वापस आए तो उसने दरवाजे की कुंडी के साथ ताला टूटा हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सारे गहने गायब थे। अलमारी में रखे कपड़े भी बिखरे हुए थे। साथ ही 8000 की नकदी भी गायब थी। अन्य कीमती सामान भी चोरी किया गया है। गहनों समेत सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये होगी। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कौन लोग हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया जा रहा है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें