फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांविधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखें मंत्री : रवि

Sat, 08 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले - वन अधिकार को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे नेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम और जनजातीय इलाकों में भूमि के पट्टे देने और नौतोड़ मामले में जनजातीय विकास मंत्री जनता को गुमराह कर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
उन्होंने मनाली में मंत्री को पद की गरिमा का ध्यान रखने की नसीहत दी। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि मंत्री जनजातीय इलाकों में नौतोड़ न देने के बारे में सीधे तौर पर राज्यपाल को दोषी ठहरा रहे हैं। यह गलत है। राज्यपाल जैसे सांविधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि ने कहा कि केंद्र सरकार ने वनाधिकार नियम 2006 लागू किया है। इसके तहत 13 दिसंबर, 2005 से पहले के कब्जे का जिला स्तर पर अधिकार पत्र मिलेगा। सरकार को चाहिए कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इसका लाभ दे। केंद्र इसको लेकर गंभीर है। इसके लिए कुछ नियम बने हैं। इसकी समीक्षा की जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री ने ओपीएस को लेकर बयान दिया है कि जब तक उनकी सरकार है, ओपीएस मिलता रहेगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह कांग्रेस की नीति है। ओपीएस का पैसा कांग्रेस दे रही है? ऐसा कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार किसी की भी हो ओपीएस प्रदेश में जारी रहना चाहिए। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। भाजपा के जिलाध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने कहा कि भाजपा का जिला में सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। लगभग 5,000 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर उदयपुर उपमंडल के अध्यक्ष किशोरी रावत भी मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें