फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जलोड़ी दर्रा तक दौड़ने लगीं फोर बाई फोर गाड़ियां, सोझा तक जा रही बस

Sat, 08 Feb 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में पैराग्लाइडिग का लुत्फ उठाते पर्यटक।-स्ंवाद
विज्ञापन
दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई के जलोड़ी दर्रा को पैदल पार करने से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

एनएच की बहाली के लिए दोनों ओर से लगी मशीनरी, शीतलहर के बीच चल रहा बर्फ हटाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बर्फबारी से बंद हाईवे-305 जलोड़ी दर्रा तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुल गया है। 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को लांघने वाले लोगों को पैदल चलने से राहत मिली है।
परिवहन निगम ने कुल्लू से बागासराहन रूट की बस सेवा सोझा तक शुरू कर दी है। ऐसे में जलोड़ी दर्रा से फोर बाई फोर वाहनों में आने वाली सवारियों को कम किराया देना होगा। सोझा के लिए उन्हें कुल्लू से एचआरटीसी की बस मिलेगा। हाईवे को खोलने के लिए एनएचएआई की मशीनरी दोनों तरफ से लगी है। शनिवार को शीतलहर के बीच भी बर्फ हटाने का काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम सिंह, पन्ना लाल, राजेंद्र सिंह, दीप लाल और मनोहर सिंह ने कहा कि वह शनिवार को जलोड़ी दर्रा से फोर बाई फोर गाड़ी में सोझा तक आए हैं। उन्होंने कहा कि जलोड़ी दर्रा के लिए बस सेवा बहाल होने में अभी और समय लगेगा। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक बार फिर से कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी का संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि सोझा से जलोड़ी दर्रा तक फोर बाई फोर वाहनों के चलने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों को सुविधा मिलेगी। उधर, एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि फोर बाई फोर वाहन जलोड़ी दर्रा तक पहुंच रहे हैं। छोटे वाहनों और बसों के लिए हाईवे को बहाल करने का काम चल रहा है। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को कुल्लू से बागसराहन की बस को सोझा तक भेज दिया है। अब यहां से आगे हाईवे के खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें