फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जगत नेगी की टिप्पणी निंदनीय : दानवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह संयोजक दानवेंद्र सिंह ने मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है और सेना के शौर्य एवं पराक्रम पर सवाल उठाने वाली बयानबाजी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह किए बिना कर्तव्य निभाते हैं। ऐसे में सेना को लेकर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी करना देश के सैनिकों के सम्मान और देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।
ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय विषय पर राजनीतिक बयानबाजी करते समय मर्यादा और जिम्मेदारी का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री जगत सिंह नेगी को देश के सैनिकों तथा प्रदेश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें