फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने फिल्मों पर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
पनारसा कॉलेज में फिल्म प्रदर्शन एवं चर्चा कार्यक्रम किया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पनारसा कॉलेज में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू एवं राजकीय महाविद्यालय हरिपुर के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत एक दिवसीय फिल्म प्रदर्शन एवं चर्चा कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में तीन लघु फिल्मों जूस, लिटिल टेररिस्ट और कार्बन का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुल्लू कॉलेज के करीब 20, हरिपुर कॉलेज के 10 और राजकीय महाविद्यालय पनारसा के 30 विद्यार्थियों ने अपने-अपने महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां उन्हें आपसी विचारों के आदान-प्रदान और सामूहिक रूप से सीखने का अवसर मिला। समापन अवसर पर पनारसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता, आलोचनात्मक चिंतन और व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन

हैडिंग्स दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें