फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सैंज में कुल्लवी नाटी से महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Thu, 07 Mar 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिले की तहसील सैंज में अच्छरी फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने संयुक्त रूप से महिला दिवस मनाया। इस दौरान लगभग 200 महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

कुल्लवी नाटी और फैशन शो के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बताया कि वे हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने महिलाओं को विभाग तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। अच्छरी फाउंडेशन की योजना समन्वयक मनीषा भारती ने कहा कि जिला स्तरीय महिला दिवस सैंज में मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें सैंज घाटी के तीन महिला मंडल नव ज्योति शलवाड़, नारी शक्ति सुमा और न्यू उम्मीद ग्रुप सैंज तथा घाटी की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। महिला मंडलों ने कुल्लवी नाटी और फैशन शो, एकल एवं समूह गान की प्रस्तुतियां दीं। फैशन शो में भारती ने प्रथम, गीता ने द्वितीय स्थान और दिलबरु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें