सैंज कालेज में त्रिवेणी वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रा को पुस्कृत करते हुए।-कॉलेज
सैंज/लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजाता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शैक्षणिक, खेल और अन्य गतिविधियों के मेधावियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने वर्षभर की शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं
उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। इसका श्रेय शिक्षकों, स्टाफ और विद्यार्थियों को जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन पर महत्व देना चाहिए। इसके अलावा जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वर्षभर की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ममता, अंकिता, गंगा, हेमलता, किरणा, राहुल, विजय, राकेश, डाबेराम, सानिया, वरुण आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
000