फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी बंदरोल और बाहु के मेधावी किए सम्मानित

Fri, 22 Dec 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। विद्यार्थी पाठ्यक्रम पुस्तकों के अध्ययन के साथ अन्य पुस्तकों और समाचार पत्रों का नियमित रूप से अध्ययन करें। समाचार पत्रों का अध्ययन सामान्य ज्ञान बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में काम आएगा।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के सालाना समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। उपायुक्त ने कहा कि खेल और संगीत पढ़ाई के कारण हुई थकान को दूर करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला बाहु में भी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें ग्राम पंचायत बाहू की पूर्व प्रधान कांता राणा उपस्थित रहीं। विद्यालय के मुख्याध्यापक ओंकार अटल ने मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह और मुख्यातिथि कांता राणा ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान भूपेंद्र, द्वितीय लोतम राम, तृतीय खिला देवी ने हासिल किया। इसके अलावा नौवीं में देवेंद्र कुमार प्रथम, सोनाली नेगी द्वितीय और ललित भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे।
आठवीं कक्षा में सूर्यांश ठाकुर ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय और भूपेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान पाया। सातवीं कक्षा में मनीष ठाकुर, उर्वशी व टार्जन और छठी में अर्शिया और पीयूष ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें