फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विदेश भ्रमण पर जाएंगे मेधावी, निदेशालय भेजी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षकों की तर्ज पर विद्यार्थियों को भी विदेश भ्रमण पर भेजने की योजना है। इसके लिए मेधावी विद्यार्थियों का चयन हर जिले से किया जाना है। जिला कुल्लू से शिक्षा विभाग ने 11वीं और 12वीं कक्षा के 19 विद्यार्थियों के नामों की सूची उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला भेज दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर चयन प्रक्रिया से अवगत करवाया था।
विज्ञापन

दसवीं कक्षा में 95 फीसदी या इससे अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी विदेश भ्रमण पर जाएंगे। जमा एक और जमा दो कक्षा में पढ़ने वाले 50 विद्यार्थियों का विदेश भ्रमण के लिए चयन किया जाना है।
राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल विद्यार्थी भी इसके लिए पात्र थे। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक अमर चौहान ने कहा कि जिले के 19 मेधावी विद्यार्थियों की सूची भेजी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय के स्तर पर मेरिट तय की जाएगी और मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को विदेश भ्रमण पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें