फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारचा के पास पहाड़ी से गिरा बैजनाथ का भेड़ पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के दारचा के समीप भेड़पालक पहाड़ी से गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं। गंभीर हालात में भेड़पालक को स्तींगरी के पास से एंबुलेंस में जिला अस्पताल केलांग पहुंचाया गया। सिर पर गहरी चोट को देखते चिकित्सकों ने भेड़पालक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को दारचा से आगे आलूवाड़ी के समीप ज्ञान चंद (55) गांव मेड़ु तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा पहाड़ी से नीचे गिर गया। सुबह जब उसके साथियों ने देखा, तो इसकी सूचना केलांग पुलिस को दी। केलांग पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल भेड़पालक को उपचार के लिए केलांग पहुंचाया। मेडिकल तकनीशियन लक्ष्मी चंद ने कहा कि भेड़पालक ज्ञान चंद के सिर पर गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल केलांग से कुल्लू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें