कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय सैंज में प्राध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। अध्यापकों के पद भरने के बजाय सरकार ने वाणिज्य संकाय को बंद करने की अधिसूचना जारी की है। अभिभावक-अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुल्लू दौरे पर आए कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से सैंज महाविद्यालय में प्राध्यापकों के पद भरने और वाणिज्य संकाय बहाल करने की मांग की गई।
अभिभावक-अध्यापक संघ के अध्यक्ष जय सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में सैंज घाटी के अति दुर्गम गांवों से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। संकाय के बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। आर्थिक कमजोरी के कारण विद्यार्थी घर से दूर कुल्लू में जाकर पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। संवाद