फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ‘टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल में नियुक्ति आदेश जारी करे सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों ने उठाई मांग, सीबीएसई गणित, अंग्रेजी पोस्ट में कर सकते हैं ज्वाइनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति आदेश जल्द जारी करने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्ति आदेशों में देरी होने के कारण कई चयनित उम्मीदवार सीबीएसई के अंतर्गत गणित पोस्ट कोड-26003 तथा अंग्रेजी पोस्ट कोड-26002 के पदों पर ज्वाइनिंग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी वीरेंद्र, मधु, महेश्वर सिंह, निखिल, पूनम, शुभम, सतीश, अमित, अजय, अंशुल, अनामिका और सुषमा कुमारी ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे उम्मीदवार हैं जिनका चयन टीजीटी तथा सीबीएसई दोनों भर्तियों में हुआ है। टीजीटी एक नियमित एवं दीर्घकालिक सेवा है, जबकि सीबीएसई के अंतर्गत नियुक्तियां सीमित अवधि के लिए हैं। ऐसे में अगर प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग टीजीटी की नियुक्ति आदेश समय पर जारी नहीं करता है तो कई उम्मीदवार अस्थायी रूप से सीबीएसई पदों पर ज्वाइनिंग कर सकते हैं, बाद में टीजीटी में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सीबीएसई अंग्रेजी और गणित के पद रिक्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंयका, शारदा, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अभिषेक, गोबिंद सिंह, शिल्पा, सूरज, अरुण व निशांत सिंह ने कहा कि समय रहते टीजीटी कला और टीजीटी नॉन-मेडिकल के नियुक्ति आदेश जारी किए जाए ताकि चयनित अभ्यर्थी स्पष्ट निर्णय ले सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें