फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के लंबित मुद्दों पर चर्चा

Wed, 22 Jun 2016 10:21 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
प्रदेश विद्युत पेंशनर कल्याण संघ कुल्लू इकाई की शाढ़ाबाई में हुई बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष एसएल क्रोफा ने की। उन्होंने बताया कि 25 जून को कुल्लू में होने वाले विद्युत पेंशनरों की राज्य स्तरीय बैठक किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की तिथि के बारे में पेंशनरों को शीघ्र ही सूचित किया जाएगा। महासचिव एनके शर्मा ने बैठक में आए सभी पेंशनरों और एक महिला पेंशनर का स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि पेंशनरों के ग्रेड पे के सेटलमेंट के मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन


इन मामलों के निपटाने के लिए पेंशनर संघ विद्युत बोर्ड प्रबंधन से लगातार बातचीत कर रहा है, लेकिन प्रबंधन स्टाफ की कमी की बात कह रहा है। पेंशनर संघ ने विद्युत बोर्ड से ग्रेड पे के मामलों को जल्द हल करने की मांग उठाई। प्रदेश विद्युत पेंशनर कल्याण संघ के प्रेस सचिव अजय शर्मा ने बताया कि बैठक में पेंशनरों के लंबित पड़े मेडिकल बिलों और देय भत्तों की शीघ्र निपटाने की मांग की गई। बैठक में पेंशनरों ने उनके लंबित पड़े विभिन्न मामलों को हल न करने पर रोष व्यक्त किया और उन्हें शीघ्र हल करने की मांग की। बैठक में एडी कायस्था, विनय शर्मा, विजय आनंद, एमपी शर्मा, एके सोहल, प्रवीण भारद्वाज, जगदीश वर्मा, सरोज ठाकुर और जगदीश महाजन सहित अन्य पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें