देवता पंडीर विकास सभा की आम बैठक मंगलवार को बनोगी देहुरी में देवता के कारदार लोतम राम की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर देतवा पंडीर तथा भगवती दुर्गा माता के नव निर्मित आभूषणों के संदर्भ में आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सही पाया। इस दौरान बीते नौ सालों के दौरान दशहरा के आय-व्यय को भी सबके सामने रखा गया।
इस दौरान एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें देव कार्य को देवता के हारियानों द्वारा सूंड (अंशदान) किन्हीं कारण से जमा नहीं हुआ है उन्हें 14 अप्रैल 2017 तक जमा करने की छूट दी गई है। देवता कमेटी के सचिव नारायण चौहान ने कहा कि देवता अगर कहीं निमंत्रण पर जाता है तो अनुपस्थित रहने पर 100 रुपये का जुर्माना किया जाएगा और यह पैसा देवता के कोष में जमा होगा। इस दौरान देवता के नगाड़ा बजाने को 500 रूपये प्रति दिन बतौर मानदेय दिया जाएगा।