फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पकरेड़ में देव कोट पझारी और नारायण का मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने किया पारंपरिक तरीके से स्वागत, मिलन देखने पहुंचे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जलोड़ी क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता कोट पझ़ारी रघुपुर क्षेत्र के दौरे पर हैं। रविवार को देवता पूरे लाव लश्कर के साथ मुहान पंचायत के पकरेड़ गांव पहुंचे। यहां देवता कोट पझारी का देव सत्य नारायण बशावल से भव्य मिलन हुआ। देवता कोट पझ़ारी पहली बार पकरेड़ गांव पहुंचे और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से धूपबती से देवता की पूजा-अर्चना की। इस देव मिलन को देखने के लिए मुहान पंचायत के कई गांवों के लोग पकरेड़ पहुंचे थे। ग्रामीण लीला प्रसाद, लेहर सिंह और चांद किशोर ने कहा कि लोगों ने दोनों देवताओं के दर्शन कर सुख शांति का आशीर्वाद लिया। कारदार भागे राम राणा ने कहा कि देवता कोठी के सिसरी मेले के बाद रघुपुर इलाके के दौरे पर हैं। इस दौरान लोगों ने देवताओं को देव नृत्य भी देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें