फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में नहीं मिली बैठने के लिए जगह

Tue, 16 Feb 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
देवसदन कुल्लू में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित जल संरक्षण कार्यशाला में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। ऐसे में विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच खूब गहमागहमी हुई। आईपीएच अधिकारी और ब्लॉक अधिकारी ने भी आपस में अव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए। प्रतिनिधियों को बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं हुई।
विज्ञापन


ऐसे में कई पंचायत प्रतिनिधि कार्यशाला में बैठ नहीं पाए और वापस घर चले गए। कुल्लू ब्लॉक की 70 पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए आईपीएच विभाग कुल्लू ने एक दिवसीय कार्यशाला रखी थी। इस कार्यशाला में करीब पांच सौ से अधिक पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे। लगभग डेढ़ सौ से अधिक प्रतिनिधियों को सीटें नहीं मिलने के कारण घर वापस जाना पड़ा। बैठने की अवस्था को लेकर हुई गहमा-गहमी में आईपीएच और ब्लॉक अधिकारी ने मीडिया को दिए ब्यान में आपस में आरोप लगाए हैं।

कार्यशाला में पहुंचे उप प्रधान धर्मवीर सिंह ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को इस कार्यशाला में सचिव के माध्यम से संदेश फोन के माध्यम से दिया गया था। जिसमें सभी प्रतिनिधियों कार्यशाला में भाग लेने के लिए कहा गया था। प्रधान चित्रलेखा पाल के अनुसार कार्यशाला में बैठने के लिए उचित प्रबंधन नहीं किए गए थे। पंचायत प्रतिनिधि अरुण बजीर के अनुसार कार्यशाला में महिलाओं तक के लिए बैठने की उचित व्यवस्था नहीं की गई थी। ऐसे में कई महिला प्रतिनिधि को कार्यशाला से घर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


आईपीएच के एसडीओ सेस राम आजाद के अनुसार इस कार्यशाला में पंचायत प्रधान, उपप्रधान और सचिव को बुलाया गया था, लेकिन कार्यशाला में पंचायत सदस्य भी मौजूद हुए। जिसके कारण देवसदन में बैठने के लिए जगह की कमी हुई। बीडीओ कार्यालय से पंचायतों को गलत संदेश गया है। इस संबंध में बीडीओ कुल्लू चेतराम के अनुसार आईपीएच विभाग द्वारा बीडीओ कार्यालय को भेज गए पत्र में कुल्लू ब्लॉक की सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बुला गया था। आईपीएच विभाग को पहले की जगह का चयन करना चाहिए था कि जहां पर सभी पंचायत प्रतिनिधि आ सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें