मोबाइल भत्ता बढ़ाने की उठी मांग
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ की जेसीसी की बैठक में कर्मचारियों के 10 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चित्सिा अधिकारी डॉ. वाईडी शर्मा ने की। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। मांगपत्र में सबसे पहले बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण दिवस के दौरान वाहन सुविधा प्रदान करने की मांग की गई।
इसके अलावा दुर्गम क्षेत्र के लिए एलपीजी वाले हीटर और हर ब्लॉक में मासिक बैठक के लिए मीटिंग हाल और शौचालय की व्यवस्था करने के साथ-साथ मोबाइल रिचार्ज को 50 से 250 रुपये करने की मांग की गई। इनमें से कई समस्याओं का निपटारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही किया। वहीं अन्य मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने की बात की। बैठक के अंत में संघ के प्रधान तीर्थ राम धीमान ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। बैठक में राज्य सलाहकार राम सिंह वर्मा, राज्य प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, महासचिव किरण चौहान, अतिरिक्त महासचिव अशोक कुमार, उपप्रधान प्रेम चंद आजाद, प्रदीप शर्मा, नीलम पंडित, कोषाध्यक्ष अमर सिंह, जय राम, शला सेन, कृष्णा नेगी, विजय कुमारी और कार्यालय अधिकारी और कर्मचरी उपस्थित रहे। इस मौके पर संघ ने लगघाटी से संबंध रखने वाले डॉ. बलदेव ठाकुर को स्वास्थ्य विभाग का निदेशक बनने पर बधाई दी है।