फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पदक जीत स्कूल पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत

विज्ञापन
स्कूल पहुंचने पर विजेता विद्या​र्थियों को बस्तूरी स्कूल में हुआ स्वागत। स्त्रोत स्कूल।
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। बजौरा में हुई जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बस्तूरी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। इसमें शहीद जयपाल पाठशाला बस्तूरी के विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इसमें मानवी, हरीश ठाकुर और अंकुश ने गोल्ड मेडल हासिल किया। ईशान ठाकुर ने रजत पदक जीता। तृप्ता, पूजा ठाकुर और विनीत ने कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। स्कूल परिसर में पहुंचने पर तमाम विजेता पहलवानों का मुख्याध्यापक शेर सिंह ठाकुर ने स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें