फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एमडीआर सड़क होगी टो-अवे जोन, वाहन पार्क किए तो उठा लेगी पुलिस

Fri, 03 Oct 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जुर्माना भी होगा, कुल्लू शहर की संपर्क सड़कों पर भी खड़े नहीं कर सकेंगे वाहन
विज्ञापन

मध्य रात्रि 12 से सुबह सात बजे तक ही होगी वाहनों की लोडिंग और अनलोडिंग
राजीव नैय्यर
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के दौरान भारी भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने खास ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
मौहल से रामशिला तक करीब आठ किलोमीटर की एमडीआर सड़क को टो-अवे जोन घोषित कर यातायात को नियंत्रित करने के साथ शहर में 21 पार्किंग स्थलों पर 2,000 से अधिक वाहनों के रुकने की व्यवस्था की है। एमडीआर सड़क पर वाहन पार्क किए पाए गए तो पुलिस वाहनों को रिकवरी वाहन की मदद से उठा ले जाएगी। इसके साथ वाहन मालिक पर नियमानुसार जुर्माना या कार्रवाई भी की जाएगी। शहर की संपर्क सड़कों पर भी वाहन खड़ा नहीं कर सकेंगे। प्रशासन का मकसद है कि दशहरा उत्सव के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या न हो और लोग सहजता से कार्यक्रम का आनंद उठा सकें।
प्रशासनिक और पुलिस के ट्रैफिक प्लान के अनुसार मौहल से ढालपुर चौक (एमडीआर), कॉलेज चौक ढालपुर वाया क्षेत्रीय अस्पताल, विद्युत बोर्ड कार्यालय तक, सर्कुलर रोड कॉलेज चौक से लोअर ढालपुर वाया कला केंद्र, खंड विकास अधिकारी कार्यालय से परिधि गृह तक, ढालपुर चौक कुल्लू से रामशिला (गैमन ब्रिज) वाया सरवरी, अखाड़ा बाजार, भुट्ठी चौक से लगवैली चौक वाया शीशा माटी सरवरी पुल तक टो-अवे जोन रहेंगे। भुंतर से रामशिला के बीच एमडीआर सड़क पर वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए रात्रि 12:00 से सुबह 07:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि ट्रैफिक को सुचारू चलाने और देव समागम को सफल बनाने के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे पार्किंग स्थल
जिला प्रशासन ने ओएलएस, मोनाल कैफे, पशु मैदान, सरवरी होटल, खोरी रोपा, कैलाश थियेटर सरवरी, अखाड़ा बाजार टापू पुल के पास, बिपाशा मार्केट, सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार, सरवरी के पीछे कि पार्किंग, डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल, कैंब्रिज स्कूल मौहल, पेट्रोल पंप गांधीनगर नजदीक एक्सिस बैंक, पुराने बस अड्डा अखाड़ा बाजार, मिनी सचिवालय ढालपुर, रॉयल इनफील्ड शोरूम भूतनाथ, शनि मंदिर, शांगरी बाग रामशिला, शनि मंदिर के विपरीत, रामशिला यू-टर्न पेट्रोल पंप तथा यू-टर्न बनोंतर के पास पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें