फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार का प्राण और विज्ञान का जन्मदाता गणित : प्रोफेसर रश्मि

Wed, 18 Sep 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में ग​णित कार्यशाला में मौजूद विशेषज्ञ व प्र​शिक्षु। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। महाविद्यालय कुल्लू में चल रही राष्ट्रीय गणित कार्यशाला के दूसरे दिन मंगलवार को गुरु गोविंद सिंह विश्वविद्यालय नई दिल्ली की प्रोफेसर रश्मि भारद्वाज ने गणित के वास्तविक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गणित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है और वास्तविक जीवन में इसकी भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। गणित को व्यापार का प्राण और विज्ञान का जन्मदाता है।
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर एस शिवाजी गणेश ने गणित की वास्तविकता पर सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित किया। कार्यशाला के गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर कपिल कुमार शर्मा ने डिफरेंशियल इक्वेशन के विकास पर जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने बताया कि यह गणित पर राष्ट्रीय स्तर की पहली कार्यशाला है जो कुल्लू कॉलेज में हो रही है, जहां विशेषज्ञ गणित के किताबी ज्ञान और व्यवहारिकता पर चर्चा कर रहे हैं। कार्यशाला का लाभ उठाने के लिए सभी प्रशिक्षुओं से अपील की गई। कार्यशाला 20 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान उप प्राचार्य वृज वाल, प्रोफेसर सोम किशन, प्रोफेसर जयप्रकाश, प्रो. सपना वर्मा, और प्रोफेसर पूजा सहित कई प्राध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें