मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में माता हिडिंबा के मंदिर में नवरात्र पर आयोजित महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया है। दुर्गा मंदिर मालरोड में बुधवार को पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर माता हिडिंबा विशेष रूप से भाग लेंगी। दुर्गा मंदिर में चल रहे शतचंडी एवं गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेने के लिए बुधवार को माता हिडिंबा दुर्गा मंदिर पहुंचेंगी।
ओल्ड मनाली से सुबह माता हिडिंबा की भव्य रथयात्रा शुरू होगी। इस अवसर पर 18 अप्रैल को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। माता हिडिंबा का बुधवार को दुर्गा मंदिर में ही रात्रि ठहराव होगा। माता हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि माता बुधवार को सुबह ओल्ड मनाली से दुर्गा मंदिर के लिए रवाना होंगी। माता की रथयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे। संवाद