फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव ने त्रांबली में किया देवनृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय त्रांबली मेले की धूम, दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। खराहल घाटी का गांव त्रांबली मंगलवार को देव वाद्ययंत्रों की ध्वनियों से गूंज उठा। गांव के मध्य में सौह में देवता बिजली महादेव और जुआणी महादेव ने देव परंपराओं का निर्वहन किया। देवताओं के दर्शनों के लिए यहां पर त्रांबली, तलोगी, तलाइटी, झौल, किंजा, तराकड़ा, चंझड़ आदि गांवों के लोग पहुंचे। दोपहर बाद देवता बिजली महादेव अपने मंदिर से देवता की सौह में पहुंचे।
यहां पर देेवता बिजली महादेव ने देवनृत्य किया। इसके बाद देवता जुआणी महादेव भी त्रांबली मेले में पहुंचे। त्रांबली पहुंचने पर देवता का स्थानीय लोगों ने फूल और धूप से स्वागत किया। त्रांबली सौह में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। देवताओं की उपस्थिति के चलते यहां का माहौल भक्तिमय बना रहा। त्रांबली में दो दिनों तक मेला मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को छोटा मेला था, जबकि बुधवार को यहां पर बड़ा मेला मनाया जाएगा। मेले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है। स्थानीय निवासी कार्तिक, रामनाथ ठाकुर ने आदि कि मेले की गांव में धूम मची हुई है। देवताओं के दर्शनों के लिए काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। बुधवार को मेले का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें