फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबड्डी, वॉलीबाल में मंडी की टीम रही विजेता

Thu, 05 Jun 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कुल्लू के सभी विकास खंडों में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं करवा रहा है। इसी कड़ी में गड़सा में तीन दिवसीय वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा के प्रधानाचार्य देसराज नेगी ने किया। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। युवक और महिला मंडलों के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कबड्डी में प्रथम स्थान पर मंडी और दूसरे स्थान पर कुल्लू के नशाला की टीम रही। वॉलीबाल में मंडी ने पहला और ओल्ड मनाली की टीम ने दूसरा स्थान पाया। भारतीय हैंडबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकुल यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान मेला कमेटी प्रधान ऋषि पाल, रोशन पाल, राजकुमार, मनीष वजीर और गगन शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें