फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली की कृष्णा ठाकुर नागपुर में सम्मानित

Thu, 07 Mar 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। साहसिक गतिविधियों के लिए मनाली की कृष्णा ठाकुर को महाराष्ट्र के नागपुर में वूमेन नेटवर्क ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय स्तर के वानी समिट-2024 में सम्मानित किया गया है। वाणी 2024 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कृष्णा ठाकुर को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक बिमला देओस्कर और नीरजा पठानिया ने बताया कि इस आयोजन में उत्कृट कार्य करने वाली भारत की महिलाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि मनाली की कृष्णा ठाकुर को साहसिक गतिविधियों में उत्कृट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। कृष्णा ने देश विदेश की कई चोटियों को फतेह कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
कृष्णा का कहना है कि राह में मुश्किलें आई, लेकिन उन सब को दरकिनार करते हुए अपने जज्बे, जुनून और जिद के चलते अपने कदम आगे बढ़ाती गई। अपने हौसले और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल खुद अपना मुकाम बनाया है, बल्कि दूसरों की उड़ान के लिए जज्बा दिया है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रूप चंद नेगी हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर, स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने कृष्णा को बधाई दी है।
विज्ञापन

बता दें कि कृष्णा उत्तराखंड की 23348 फीट ऊंची सतोपंथ चोटी, 17200 फीट ऊंची शीतिधार चोटी, 19450 फीट हुनमान टिब्बा, चंद्रभागा पीक, 18414 फीट ऊंचे प्रांगला पास पीक, 17500 फीट फ्रेंडशिप पीक के अलावा स्विजरलैंड की ब्राइटहोर्न चोटी का फतेह कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें