न्यूली (कुल्लू)। सैंज वैली वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह के पहले सत्र में ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही के प्रधान केशव राम ठाकुर तथा दूसरे सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि रहे। उड़ान संस्था के संयोजक अनिल खत्री व अजय बाटला ने कहा कि सैंज घाटी में पहली बार वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें
प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमें खिताब के लिए भिड़ी। उन्होंने कहा कि चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला शांघड़ व मनाली के बीच खेला गय। रोमांचक भरे मुकाबले में मनाली ने शांघड़ को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। सैंज वैली वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 12 हजार तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता शांघड़ टीम को छह हजार रुपये से सम्मानित किया। उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब मनाली के मुनीश के नाम रहा। फतेह सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों में भाग लेने से युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन जी सकता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सैंज घाटी की संस्थाओं व जनता का आभार जताया।