फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-नग्गर लेफ्ट बैंक मार्ग की हालत सुधारी जाए : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। प्रदेश इंटक के प्रवक्ता डीआर जोशी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को मनाली-नग्गर लेफ्ट बैंक सड़क के महत्व को समझने की जरूरत है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि मनाली-नग्गर लेफ्ट बैंक मार्ग इन दिनों खस्ताहाल में है। जोशी ने कहा कि सड़क की खस्ताहालत के चलते हर कोई परेशान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार साल से इस मार्ग को डबललेन बनाने की बात तो कर रही है लेकिन हकीकत में इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित विधायक भुवनेश्वर गौड़ से आग्रह किया कि खस्ताहाल हो चुके मनाली-नग्गर कुल्लू वामतट मार्ग की हालत जल्द सुधारी जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा का कहना है कि सड़क की हालत सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर पड़े गड्ढों को प्राथमिकता में भरा जा रहा है। जल्द ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें