फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम के करवट बदलने से बागवान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ गया है। मंगलवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में तापमान गिर गया है। बागवान मौसम के करवट बदलने से चिंतित है। सेब की फ्लावरिंग पर कुछ दिन पहले ओलावृष्टि की मार पड़ी थी। अब बागवान सेब के फलों को बचाने के लिए बगीचों में दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। बागवान मकरध्वज, रमेश और सोहन लाल ने बताया कि शलीन, कन्याल, डूंगरी सहित क्षेत्र में मौसम खराब रहने से बचे हुए फूल भी मुरझा जाएंगे।
विज्ञापन

ठंड की मार से सेब के साथ-साथ अन्य फलाें को भी नुकसान हो रहा है। ओलावृष्टि और ठंडे मौसम से नगदी फसल को नुकसान पहुंचा है। पिछले दिनों क्षेत्र के कई गांवों के बगीचों में ओलावृष्टि के बाद जमीन पर सफेद चादर बिछ गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें