मनाली-लेह हाईवे पर धुंधी के समीप हुए भुरस्खल के चलते बंद हाईवे को खोलने में जुटी बीआरओ की मशीनर
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग पर धुंधी के समीप सोमवार सुबह भारी चट्टान गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। लगभग दो घंटे तक सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। हाईवे बहाल होने के बाद पुलिस को यातायात सुचारु करने में खूब पसीना बहाना पड़ा।
सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे धुंधी के समीप एक चट्टान पहाड़ी से गिरकर सड़क पर आ गई। इससे अटल टनल होकर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मनाली से लाहौल और लाहौल से मनाली की ओर आ रहे पर्यटक, आम यात्री करीब दो घंटे तक फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन ने मशीनरी के माध्यम से चट्टान को तोड़कर यातायात बहाल किया। लगभग दो घंटे बाद यातायात बहाल होने के बाद लगे जाम को बहाल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई लोगों ने रोहतांग दर्रा होकर सफर किया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि यातायात बहाल हो गया है। कुछ देर जाम लग गया था। यातायात अब सुचारु कर दिया गया है। संवाद