फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गणित-विज्ञान मेले में मनाली संकुल सर्वश्रेष्ठ

Thu, 17 Sep 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कटराईं में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गणित, संगणक एवं विज्ञान मेले का समापन हो गया। मेले में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मनाली संकुल को सर्वश्रेष्ठ संकुल घोषित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य जिंदू ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और उनका मार्गदर्शन किया।
मेले में चार संकुलों के 12 विद्यालयों कटराईं, नगवाईं, पनगां, सरसेई, बुरुआ, नगर, बाशिंग, भुंतर, मनाली, लरांकेलो, रियाड़ा और भल्याणी के 225 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गणित, संगणक और विज्ञान विषयों में मॉडल, विज्ञान प्रयोग, पत्र वाचन और विज्ञान प्रश्नमंच सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों में कटराईं, लरांकेलो, बुरुआ, भुंतर, नगवाईं, नगर, बाशिंग, मनाली और रियाड़ा विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें