फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली गुलजार, सोलंगनाला से कोकसर तक पर्यटकों की बहार

Mon, 13 May 2024 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में हिडिंबा मन्दिर मार्ग पर लगा जाम।-संवाद
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार हो गई है। दो दिन में 4,000 से अधिक पर्यटक वाहनों की एंट्री हुई हैं, जिनमें 35,000 से अधिक पर्यटकों ने मनाली का रुख किया हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सैलानियों की भीड़ से पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ने से मेले जैसा माहौल बन गया है।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार मनाली में दो दिन में 4,000 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। इस सीजन में मनाली पहुंचने वाले वाहनों का यह सबसे अधिक आंकड़ा है। जनवरी से अप्रैल तक वाहनों का आंकड़ा 1,500 के पार नहीं पहुंचा था। बीते शुक्रवार को लगभग 1,900 और शनिवार को लगभग दो हजार वाहन मनाली में दाखिल हुए हैं।
रोजाना दोपहर को सोलंगनाला, सिस्सू, कोकसर, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है और शाम होते ही मनाली का मालरोड़ पर्यटकों से गुलजार हो रहा है। सोलंगनाला में एक ओर जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं लाहौल घाटी के कोकसर में बर्फ से जुड़ी शीतकालीन खेलें आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि वीकेंड अच्छा चल रहा है। इससे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पहुंची है। छोटे होटलों में भी 50 से 60 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है।

पर्यटक बढ़ने से बढ़ा यातायात दबाव
पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने से मनाली में यातायात दबाव बढ़ गया है। अतिरिक्त पुलिस बल नहीं मिलने के कारण जाम से निपटना चुनौती बना हुआ है। विगत शनिवार रात नेहरुकुंड से मनाली तक वाहनों की लाइन लग गई। रोजाना दोपहर को हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और वशिष्ठ की सड़कों पर भी जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें