फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंद कमरे में बंधक बनाकर युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के तहत एक युवक को बंद कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसके साथ युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में भूपेंद्र सिंह निवासी गांव सीस, डाकघर ठेला, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू ने कहा कि वह कुल्लू से अपने घर जा रहा था। अमरु रुवाड़ के पास उसे दो लोगों ने रोका और कहा कि हमारी गाड़ी खराब हो गई है और इसे गड़सा ले जाना है। भूपेंद्र ने अपनी गाड़ी की सहायता से इनकी गाड़ी गड़सा तक पहुंचाई।
अगली सुबह उक्त दोनों एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए और मेरे साथ मारपीट की। मुझे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाया और पहले गड़सा फिर हुरला पहुंचाया। जहां बंद कमरे में बंधक बनाकर पूरे दिन मारपीट की। शाम को करीब 4.00 बजे मुझे बाहर निकाला। इन्होंने धमकी भी दी है कि आने वाले समय कहीं भी गाड़ी के नीचे डालकर जान से खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

मोबाइल, गाड़ी की चाबी आदि उसे वापस दिलाए जाएं। वहीं, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 342, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें