फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के अलेऊ में महिला और पुरुष की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के अलेऊ में एक महिला और एक पुरुष की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। महिला की पहचान अलेऊ निवासी चेतना (44) पत्नी खेम राज के रूप में हुई है जबकि पुरुष वेद राम (46) निवासी ओल्ड मनाली का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों शवों को सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार देर शाम सूचना मिली कि एक महिला ने फंदा लगा लिया है। मौके पर घर के पीछे गोशाला से कुछ आगे पेड़ के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। पेड़ पर एक रस्सी भी बंधी हुई पाई गई। मौके पर स्थानीय उपप्रधान जगजीवन और मृतका के परिजन मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि महिला के घर पर एक अन्य व्यक्ति का शव भी पड़ा है। पुलिस ने कमरे में जाकर जांच की तो वेद राम का शव पड़ा था।
महिला के परिवार के सभी सदस्य सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कटराईं गए हुए थे। शाम करीब 7:45 बजे जब वे घर लौटे तो दोनों मृत अवस्था में पाए गए। परिजनों ने दोनों की मृत्यु पर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। दोनों शवों को सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने कहा कि कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें