फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धनतेरस की भीड़ में थमी कुल्लू की रफ्तार, आधे घंटे जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुक्रवार को कुल्लू शहर में उमड़ी भीड़ ने यातायात व्यवस्था की रफ्तार थाम दी। बाशिंग से बदाह तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। दोपहर तक अखाड़ा बाजार से भुंतर तक सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को शहर तक पहुंचने में काफी समय लगा, जबकि जाम के कारण लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया था, लेकिन निजी वाहनों की भारी संख्या के चलते शहर में जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को हुई। दोपहर बाद सरवरी से क्षेत्रीय अस्पताल तक एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही।
सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें होने के कारण उसे आगे निकलने का रास्ता नहीं मिला। इससे एंबुलेंस में सवार मरीज को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का प्रयास कर रही है, लेकिन वाहनों की भारी तादाद के कारण जाम लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें