न्यूली/सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में मंगलवार को रेड रिबन क्लब ने एड्स के प्रति जागरूकता के लिए सघन अभियान चलाया। नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग के जरिये विद्यार्थियों ने संदेश दिया।
एचआईवी विषय पर हुई नारा लेखन प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम, चवित्री ने द्वितीय, शिवानी ने तृतीय जबकि पोस्टर मेकिंग में बविता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और गोविंदा देवी एवं राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में सही जानकारी का प्रचार करना है। संवाद