फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में माल रोड का काम जल्द होगा शुरू

विज्ञापन
जिला मुख्यालय ढालपुर के फुटपाथ पर माल रोड बनाने के लिए बिछाया गया कोटास्टोन। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली की तर्ज पर कुल्लू का स्वरूप बदलेगा। कॉलेज चौक से ढालपुर तक माल रोड बनाने की कवायद सप्ताह के भीतर फिर शुरू होगी। इससे माल रोड के जल्द तैयार होने की उम्मीद है।
नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए हैं। कुल्लू में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से माल रोड बनना है। जिला प्रशासन ने कुल्लू को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए यह योजना बनाई है। इसका काम लंबे समय से बंद पड़ा था। हालांकि पीपल जातर मेले से पहले ढालपुर से कलाकेंद्र तक के फुटपाथ पर कोटा स्टोन बिछाया गया है, लेकिन इसका काम फिर बंद हो गया।
विज्ञापन

अब नगर परिषद ने काम में तेजी लाई है। ठेकेदार को सप्ताह के भीतर काम शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इस माल रोड के तैयार होने के बाद देश-विदेश के सैलानी और शहरवासी सुबह-शाम यहां सैर-सपाटा कर सकेंगे। कॉलेज चौक से ढालपुर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक को अन्य स्थान से डायवर्ट करने की योजना है।
माल रोड की सुंदरता को निखारने के लिए सड़क के दोनों ओर के फुटपाथ पर छोटे पेड़ लगाए जाएंगे। सैलानियों के बैठने के लिए बेंच और मनोरंजन के लिए एलईडी स्क्रीन भी स्थापित होगी। जिला प्रशासन की माल रोड के दोनों ओर अस्थायी मार्केट बनाने की योजना भी है। इसके अलावा माल रोड 150 स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा। लोकल एरिया डेवलपमेंट (साडा) के सौजन्य से लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कॉलेज चौक से ढालपुर तक लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
कॉलेज चौक से ढालपुर तक सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। माल रोड पर तीसरी आंख का पेहरा रखेगा। इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर माल रोड को बनाने का काम शुरू किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया कि माल रोड जल्द बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें