कुल्लू। सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को सूत्रधार कार्यालय में हुई। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा कि इस बार मल्हार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। मल्हार उत्सव 28 अगस्त को अटल सदन में शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में वर्षा ऋतु पर आधारित सदाबहार गीतों की रंगारंग गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों सहित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार विदुषी निधि नारंग अंबाला की विशेष प्रस्तुतियां रहेंगी। इस मौके पर संस्था के संरक्षक मंडल के सदस्य राजेंद्र सूद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, तिलक राज चौधरी, प्रदीप कपूर आदि उपस्थित रहे। संवाद