फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं को साइबर हिंसा के प्रति जागरूक किया

Wed, 10 Dec 2025 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुधा विकास संस्थान व देवभूमि जन विकास संगठन ने किया कार्यक्रम
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर हिंसा के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला के पतलीकूहल में बुधवार को महिलाओं के लिए कार्यशाला करवाई गई। इसमें महिलाओं के साथ होने वाली लिंग आधारित हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न को लेकर जागरूक किया गया।
इसको लेकर 16 दिनों का ग्लोबल अभियान चलाया गया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यशाला सामाजिक संस्था वसुधा विकास संस्थान, देवभूमि जन विकास संगठन कुल्लू ने संयुक्त रूप से करवाई। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों और समूहों के 40 प्रतिनिधियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। पतलीकूहल थाना की टीम ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। एसआई इंद्र सिंह, एएसआई गीता नंद, एचएएसआई जनेश कुमार, एलएचएचसी सोमलता ने महिलाओं और प्रतिनिधियों को डिजिटल और साइबर हिंसा के विभिन्न प्रकार और इसके लिए बने कानूनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डिजिटल हिंसा के रूप जैसे ऑनलाइन गाली-गलौज और उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग, बिना अनुमति निजी या अंतरंग तस्वीरें, वीडियो साझा करना, चैट या कॉल के जरिये डराना-धमकाना, गुप्त कैमरों से निगरानी के बारे में बताया। वसुधा विकास संस्थान के कार्यक्रम सहायक हीरा लाल ठाकुर ने महिलाओं को अभियान के बारे में जानकारी दी। देवभूमि जन विकास संगठन की पदाधिकारी सुनीता देवी, पूनम कुमारी, वीवीएस सीएसएम सोनिया ठाकुर, बोधराज, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें