फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शकोली स्कूल में मेजर पारस ने फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली में आयोजित समारोह में 94 आरसीसी के कमांडिंग ऑफिसर मेजर पारस कोचर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने मुख्यातिथि काे सम्मानित किया। मेजर पारस कोचर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। समारोह में त्रिलोकनाथ मंदिर के पुजारी और लामा भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उधर, उदयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में नायब तहसीलदार विनय राशपा मुख्यातिथि रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंधला में महावीर चक्र विजेता बलवान सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में तिरंगा फहराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तिंदी में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें