पतलीकूहल (कुल्लू)। भारतीय कलाकार संघ संपूर्ण भारत ने हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। वह 24 साल से कला, संस्कृति और भाषा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने हिमाचल के साथ देश और विदेश में भी कला और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया है।
दीप लाल भारद्वाज को कुछ समय पहले ब्राजील में भी अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2003 में उन्होंने जमलू कला संगम का गठन किया था। इसके माध्यम से उन्होंने देश और प्रदेश में हिमाचल की कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया। सम्मान मिलने पर दीप लाल भारद्वाज ने भारतीय कलाकार संघ संपूर्ण भारत का आभार जताया। संवाद