सैंज (कुल्लू)। जिला कुल्लू में कृषि विभाग किसानों को मक्की का बीज वितरित कर रहा है। शुक्रवार को सैंज घाटी के किसानों को कृषि विक्रय केंद्र सैंज में मक्की का बीज वितरित किया गया।
कृषि विक्रय केंद्र में विभाग की ओर से लगभग मक्की के बीज की व्यवस्था कर दी गई है, जहां से सैंज क्षेत्र की 15 पंचायतों के किसान इसकी खरीद कर सकेंगे। कृषि विभाग के उपनिदेशक सुशील शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए किसानों को मक्की का बीज अनुदान पर मुहैया करवाया जा रहा है। किसान कृषि विक्रय केंद्र से बीज ले सकते हैं। संवाद