अधिकारियों को आवश्यक स्टाफ तैयार रखने के भी निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भारत-पाक के बीच पैदा हुए युद्ध के हालात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिसूचना जारी की है कि जिले के सभी विभागों के प्रमुख अपने सेवा क्षेत्र को छोड़कर न जाएं।
उन्होंने कहा कि त्वरित प्रतिक्रिया सिस्टम के तहत अपने-अपने विभाग में आवश्यक स्टाफ की टीम भी तैयार रखें। आदेश में कहा कि विभागों के प्रमुख अपनी समक्ष अधिकारी को बताए बिना क्षेत्र से बाहर न जाएं। गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जिला कुल्लू में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है और अब प्रशासन ने एहतियात के तौर पर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विभागाधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। संवाद