फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया ने पावर चैन से काट डाले हरे-भरे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू के वनों में अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेलगाम माफिया पर वन विभाग और पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। वन माफिया बार-बार जंगलों में हरे-भरे पेड़ों को काट रहा है। वन डिवीजन शमशी में एक बार फिर माफिया ने देवदार के हरे-भरे पेड़ काट डाले हैं।
विज्ञापन

माफिया ने हुरला रेंज की नरैश बीट में देवदार के तीन पेड़ों को काट डाला। मामला तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। माफिया ने रात के समय पावर चैन से पेड़ों को धराशायी किया है। नरैश बीट में लगातार हो रहे अवैध कटान से क्षेत्र के लोगों में भी वन विभाग के प्रति भारी रोष है। दो सप्ताह पूर्व भी यहां करीब एक दर्जन हरे-भरे देवदार के पेड़ों को काटा गया था। माफिया के निशाने पर जंगल में सभी तरह के छोटे-बड़े पेड़ हैं। वन विभाग के फील्ड स्टाफ की लापरवाही से पेड़ों का कटान नहीं रुक रहा है। देवदार के जंगल में नष्ट हो रही वन संपदा को लेकर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जिले के जंगलों में वनों का कटान नहीं रुकने से पर्यावरण प्रेमी भी परेशान हैं। निका राम, चमन लाल, राहुल, सुनील कुमार तथा राजेश ने कहा कि वन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह अब पावर चैन से ही वनों को नष्ट करने में लगे हैं। पेड़ों को काटने के बाद स्लीपर की तस्करी की जा रही है।
शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके का दौरा किया है। जहां कुछ पेड़ों को काटा हुआ पाया गया है। वन विभाग ने मौके से कुछ लकड़ियां (ठेले) भी बरामद की हैं। वन विभाग इसकी जांच कर रहा है। वनों को बचाने के लिए विभाग की टीम नाकाबंदी और गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुंदर लाल, आरओ, वन विभाग शमशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें