फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए शमशी और तेगुबेहड़ में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का दौर जारी है। नए नियमों के तहत शुक्रवार को 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका लगवाया गया। इसके चलते वैक्सीनेशन केंद्रों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस बीच लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशी और तेगूबेहड़ अस्पताल में लोगों ने नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। सुबह साढ़े नौ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशी में लोगों का आना शुरू हुआ। 11 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दोपहर 12 बजे लोगों तक लोगों की अधिक भीड़ बढ़ गई। वैक्सीनेशन के लिए आए लोग एक-दूसरे के साथ सटकर खड़े रहे। स्वास्थ्य केंद्र में शाम तक यही स्थिति बनी रही। समय दो बजे तेगूबेहड़ अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। वैक्सीनेशन करवाने की होड़ में लोग दो गज की दूरी का पालन करना भूल गए। स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए पूरा दिन मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि दोपहर तीन बजे के बाद लोगों की संख्या में कमी आई। पांच बजे तक दोनों वैक्सीनेशन केंद्रों में करीब 500 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उधर, बीएमओ जरी डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि पूर्व में 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को अलग-अलग वैक्सीन लगवाई जा रही थी। शुक्रवार को सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के निर्देश जारी हुए है। ऐसे में लोगों की भीड़ वैक्सीनेशन केंद्रों में उमड़ पड़ी। कहा कि लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। लेकिन लोग नहीं मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें