फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबी मशीन, गोशाला-तीन शौचालय

विज्ञापन
जौल बिहाली में घर के आंगन में आए मलबे को साप्‍ऊ करता व्यक्ति। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू की बंजार घाटी की ग्राम पंचायत मंगलौर के अंतर्गत आने वाली निर्माणाधीन दंधार-मठियाणा सड़क बिहाली व जौल गांव के ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। बरसात में इन दिनों बारिश का क्रम लगातार जारी है। सड़क का नाले में फेंका गया मलबा दलदल बनकर गांव में नुकसान कर रहा है।
विज्ञापन

घाटी में मंगलवार रात को हुई बारिश से सड़क की मिट्टी के दलदल से गांव के पास बनी एक गोशाला, तीन शौचालय, मशीन और पेयजल पाइप लाइन मलबे में दबे गए। इतना ही नहीं पहाड़ी की तरफ से बरसात में भारी नुकसान होने की आशंका भी है। इसके चलते ग्रामीण डर के साये में रातें बिताने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण भोला सिंह ठाकुर, रघुवीर सिंह, टेक सिंह, मनोरमा ने कहा कि दंधार-मठियाना सड़क का मलबा नाले में डंप किया गया है। बारिश से आए दलदल से तीन शौचालय, एक गोशाला, पानी की पाइपें, मशीन मलबे में दब गई। ग्रामीण चरण सिंह संधु के रेत-बजरी के दो टिपर भी बरबाद हो गए। अब गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति भी ठप है। ग्राम पंचायत मंगलौर प्रधान लवली ठाकुर ने भी बुधवार को मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लोनिवि अधिकारियों से भी इस मामले को लेकर बात की गई थी। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में भी शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। दलदल वाले मलबे से हुए नुकसान के बाद बुधवार को दोनों गांव के लोगों ने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। विभाग जल्द समस्या को सुलझाए। समस्या का समाधान होने तक सड़क का निर्माण कार्य आगे होने नहीं दिया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि भारी बरसात के चलते मलबा नीचे उतरा है। गांव के अगर किसी मकान आदि में मलबा आया है तो उसे हटाया जाएगा। विभाग की ओर से ग्रामीणों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें