फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगवान रघुनाथ को गर्भगृह से बाहर लाकर करवाया स्नान

विज्ञापन
कुल्लू में निर्जला एकादशी के मौके पर रघुनाथ मदिंर में जल विहार के मौके पर परंपरा का निर्वहन करत
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के रघुनाथपुर स्थित भगवान रघुनाथ मंदिर में वीरवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर पारंपरिक जल विहार उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ को गर्भगृह से बाहर लाकर विधिवत जल स्नान कराया गया तथा श्रद्धालुओं को विशेष दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन

उत्सव में भगवान रघुनाथ के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर के पुजारियों ने भगवान रघुनाथ, हनुमान, शालीग्राम तथा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का विधिविधान के साथ स्नान और शृंगार किया। जल विहार अनुष्ठान के बाद बच्चों ने भी जल क्रीड़ा में भाग लेकर उत्सव का आनंद उठाया।
छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि जल विहार उत्सव मंदिर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है। उन्होंने कहा कि मंदिर में दशहरा, बसंत उत्सव, अन्नकूट और वन विहार जैसे पर्व भी विशेष श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाए जाते हैं। जल विहार उत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ को गर्भगृह से बाहर लाकर जल स्नान कराया जाता है और अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद पुनः गर्भगृह में विराजमान किया जाता है। जल विहार में उपयोग किए गए पवित्र जल को श्रद्धालु चरणामृत के रूप में ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान की प्रतिमा पर चंदन का विशेष लेप लगाया जाता है। पूजा-अर्चना के दौरान बर्फ के टुकड़ों और कपूर के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर पुजारी सहित अनेक श्रद्धालु व्रत रखते हैं। संवाद

कुल्लू में निर्जला एकादशी के मौके पर रघुनाथ मदिंर में जल विहार के मौके पर परंपरा का निर्वहन करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें